रतलाम: नशे के कारोबार के खिलाफ एक और कार्यवाही- एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, एक और आरोपी की तलाश

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,14सितंबर(खबरबाबा.काम)। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही जारी है। पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है। जिस व्यक्ति से युवको ने एमडी ली थी पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। युवको की पुलिस रिमांड लेकर पुलिस उनसे नशे के कारोबार के बारे में और भी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है‌।

एसपी राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे माणकचौक थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी ।

टीआई मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व मे गठित टीम को एक लाल रंग की बीना नम्बर की मोटर सायकल से दो व्यक्ति के मादक पदार्थ (एम.डी ड्रग्स) का परिवहन कर ले जाने कि सूचना मिली। सुचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान गुलाबशाह दरगाह के आगे करमदी मथुरी रतलाम तिराहा पर नाकाबन्दी की गयी, जहां ग्राम करमदी तरफ से एक बिना नम्बर की मोटर सायकल आते दिखी जिस पर दो व्यक्ति बेठे थे। वाहन को नाकाबन्दी कर रोका तथा मोटर सायकल चालक हयात एहमद पिता जमील एहमद उम्र 29 साल निवासी अशोक नगर रतलाम तथा पिछे बेठे व्यक्ति असलम पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 21 साल निवासी नयापुरा रतलाम को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार वाहन चालक हयात को चैक करते उसकी जींस पेन्ट के दाहिनी जैब मे से मटमेला सफेद रंग का पावडरनुमा एमडी मादक पदार्थ पाया गया । मोटर सायकल के पिछे बेठे व्यक्ति असलम को चैक करते उसकी जींस पेन्ट के बांयी जैब मे से मटमेला सफेद रंग का पावडरनुमा एमडी मादक पदार्थ पाया गया‌। जिसे मौके पर दोनो आरोपीगंणो से उक्त मटमेला सफेद रंग का पावडरनुमा एम.डी. मादक पदार्थ जप्त कर कार्यवाही कर आरोपीगंणो को गिरफ्तार किया गया‌‌। थाना माणकचौक पर एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

विवेचना के दौरान आरोपीगंण हयात एहमद एवं असलम कुरैशी ने आदिल नि.हसनपालिया से एमडी खरीदना बताया। जिसकी तलाशी जारी है। दोनों आरोपीगंणो को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी ।

इनकी रही सरहानीय भूमिका

निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम , उनि.प्रवीण वास्कले ,सउनि शिवनाथ सिंह राठौर , कार्य.प्र.आर.नारायण सिंह जादोन, आर.संदीपसिंह भदोरिया, आर.सुधीरसिह, आर. संजयसिंह कुशवाह, आर. संजय सोनावा थाना माणकचौक रतलाम की सराहनिय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *