रतलाम: बैंकों के नगद लेनदेन पर भी रहेगी नजर,बैंक शाखा प्रबंधक खातों से नगद राशि की संदेहॉस्पद निकासी की देंगे जानकारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम 19सितंबर(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत सभी बैंक शाखा प्रबंधक बैंक खातों से नगद राशि की संदेहॉस्पद निकासी की जानकारी प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिन बिंदुओं पर प्रतिदिन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं उनमें असामान्य तथा संदेहास्पद नगद निकासी या निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एक लाख से अधिक की राशि बैंक में जमा करवाना जबकि पिछले दो माह के दौरान इस प्रकार की जमा व निकासी नहीं की गई हो। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नगदी के बिना किसी पूर्व स्थानांतरण के जिला या निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खाते में एक ही बैंक खाते से आरटीजीएस द्वारा राशि का असामान्य स्थानांतरण, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल हलफनामे में उल्लेखित अभ्यर्थियों को उनके पति या पत्नी या उनके आश्रितों के बैंक खाते से एक लाख से अधिक की नगदी राशि की जमा या निकासी, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी राजनीतिक दल के खाते में एक लाख से अधिक नगदी राशि की जमा या नगदी की निकासी से संबंधित जानकारी, यदि नगदी की बड़ी राशि की निकासी जमा का कोई संदेहास्पद मामला सामने आता है जो की 10 लाख रुपए से अधिक का है तो इस बारे में तत्काल आयकर विभाग के नोडल अधिकारी या जिला प्रभारी आयकर को तत्काल सूचना दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *