
रतलाम 04 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। नगर निगम का साधारण सम्मेलन निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में 5 सितम्बर गुरूवार को प्रातः 11ः00 बजे से निगम सभागृह में आयोजित होगा।

निगम सम्मेलन में नवाचार करते हुए निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा की पहल पर आयोजित सम्मेलन की संपूर्ण वीडियो रिकार्डिंग करने की शुरूआत की जायेगी।
इन प्रस्तावों पर चर्चा कर होना है निर्णय
अमृत सागर उद्यान का रख-रखाव एम्युसमेंट पार्क के रूप में विकसित करने हेतु विभिन्न खेल उपकरण लगाने, राइड्स लगाने, केन्टीन स्थापना करने तथा पार्क में मौजूदा सिविल, इलेक्ट्रीकल व हार्टीकल्चर सम्पत्ति के उन्नयन एवं मेन्टेन पीपीई मॉडल पर किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
वर्श 1998 के पूर्व की कालोनियों के नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से स्वीकृत अभिन्यास स्वतः व्यपगत हो जाने से अपूर्ण विकास कार्यो वाली कालोनियों को कालोनी विकास के नये नियम म.प्र. नगर पालिका (कालोनी विकास) नियम 2021 में उल्लेखित अनाधिकृत कालोनियों में नागरिक अधोसंरचना व भवन अनुज्ञा उलब्ध कराने के नियम 23 से 26 तक में उल्लेखित प्रावधानों के अधीन उल्लेखित कालोनियां एवं इस प्रकार की अन्य कोई कालोनी भी संज्ञान में आती है तो उन्हे भी अनाधिकृत कालोनी हेतु बनाये गये म.प्र. नगर पालिका (कालोनी विकास) नियम 2021 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार नागरिक अधोसंरचना एवं अनुज्ञा उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
इसके अलावा आयोजित सम्मेलन में विरियाखेड़ी स्थित कर्मचारी कॉलोनी का नामकरण महाराणा प्रताप कॉलोनी व सिलावटो का वास हरीजन बस्ती का नाम महर्षि वाल्मीकि नगर किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।



