रतलाम जिले का स्वीप कैलेंडर मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में लागू, निर्वाचन आयोग ने सराहा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 06 सितंबर(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व स्वीप नोडल अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाता जागरूकता गतिविधि हेतु विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु स्वीप कैलेंडर तैयार किया गया है।

उक्त रतलाम जिले के स्वीप कैलेंडर को भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अत्यंत सराहा जाकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में लागू किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों द्वारा जिले के स्वीप नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव की उपस्थिति में भोपाल में कैलेंडर को विमोचित किया गया। रतलाम जिले के स्वीप कैलेंडर को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में अपनाया जाना जिले के लिए अत्यंत गर्व व प्रसन्नता का विषय है। स्वीप कैलेंडर अंतर्गत 4 सितंबर से 25 नवंबर तक की मतदाता जागरूकता गतिविधि ग्राम पंचायत, विकासखंड, जिला स्तर पर विभिन्न विभागों, सहयोगी संस्थाओं व जिले की टीम के माध्यम से आयोजित की जाना प्रस्तावित है।

स्वीप कैलेंडर तैयार करने में विशेष सहयोग जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि व सहायक स्वीप नोडल रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक मबावि सुश्री अंकिता पंड्या व सहयोगी सीडीपीओ अनिल जैन, श्रीमती चेतना गेहलोत, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर प्रफुल्ल भट्ट, पर्यवेक्षक सुश्री ऊषा लिंबोदिया व ऑपरेटर राजेंद्र ठाकुर का रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *