
रतलाम,16सितम्बर(खबरबाबा.काम)। सामान्य बारिश से पीछे चल रहे रतलाम जिले के लिए पिछले 24 घंटे काफी राहत भर रहे। जोरदार बारिश से रतलाम जिले के सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया है। जिले के सभी विकासखंड में जोरदार बारिश हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बजाना विकासखंड में 10 इंच बारिश दर्ज की गई है।

जोरदार बारिश ने किसानों से लेकर आम जनता के चेहरे खिला दिए हैं। जिले में शनिवार सुबह तक कुल 40 इंच औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिला सामान्य बारिश के आंकड़े को पार कर गया है।
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
शनिवार सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की बात करें तो जिले के रतलाम विकासखंड में 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। आलोट में 7 इंच, जावरा में 3 इंच, ताल में पौने 4 इंच, पिपलोदा में भी पौने 4 इंच, बाजना में सबसे अधिक 10 इंच, रावटी में 6 इंच से अधिक और सैलाना में 5 इंच बारिश दर्ज की गई है।
अभी तक की कुल बारिश
सीजन में अभी तक हुई कल बारिश की बात करें तो रतलाम विकासखंड में शनिवार सुबह तक 37 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। आलोट में 42 इंच, जावरा में 43 इंच, ताल में 33 इंच, पिपलोदा में 29 इंच, भाई ना में 54 इंच, रावटी में 37.5 इंच और सैलाना में 42 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।



