
रतलाम,16सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में जोरदार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात से लेकर अभी तक लगातार बारिश हो रही है। जिले के सभी विकासखंड में जोरदार बारिश हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बजाना विकासखंड में 11 इंच बारिश दर्ज की गई है, वही रतलाम शहर में 9.5 इंच बारिश दर्ज की गई है।
जिले में रविवार सुबह 8:00 बजे तक के आंकड़ों को देखा जाए तो कुल 47 इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
शनिवार सुबह 8:00 बजे से लेकर रविवार सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की बात करें तो जिले के रतलाम विकासखंड में 9.5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। आलोट में 1.5 इंच, जावरा में पौने 5 इंच, ताल में पौने 7 इंच, पिपलोदा में भी पौने 8 इंच, बाजना में सबसे अधिक 11 इंच, रावटी में 10 इंच से अधिक और सैलाना में 8 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
अभी तक की कुल बारिश
सीजन में अभी तक हुई कल बारिश की बात करें तो रतलाम विकासखंड में शनिवार सुबह तक 46 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। आलोट में 44 इंच, जावरा में 48 इंच, ताल में 40 इंच, पिपलोदा में 37 इंच, बाजना में 65 इंच, रावटी में 48 इंच और सैलाना में 50 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।



