
रतलाम,2सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन द्वारा धर्म सभा का विशेष आयोजन 3 सितंबर रविवार को प्रातः 10बजे नीमच के अटल सभागृह में किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह आयोजन नीमच जोन में प्रदेश के 80 शाखाओ के पदाधिकारी के साथ संपादित किया जा रहा है जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला, जयपुर के श्रवण दुग्गड़, इंदौर से आईआईएम आकाश सेठिया और नीमच कलेक्टर दिनेश जैन उपस्थित रहेंगे।
यह धर्म सभा संस्कार और संस्कृति पर आधारित पास्ट, प्रेजेंट, फ्यूचर के विषय पर रहेगी।साथ ही इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश रीजन के प्रमुख तीर्थो व श्री संघों का भी सम्मान किया जाएगा।
जिसने आज तक संस्कार और संस्कृति को जीवित रखा व भविष्य में युवा पीढ़ी के लिए एक धार्मिक बोध कराने वाली साधु संतों की संभाल करने वाली सभी संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में रतलाम, जावरा, मंदसौर ,नीमच ,जावद, उज्जैन, भोपाल ,ग्वालियर शुजालपुर, देवास, नागदा, खाचरोद, महिदपुर, मनासा, विदिशा आदि स्थानों से समाजजन एकत्रित होंगे। धर्म सभा के तत्पश्चात नीमच में विराजित आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के दर्शनार्थ सामूहिक रूप से लाभ लेंगे।
इस अवसर पर संस्था के संयोजक रानी राणा ,प्रकाश चौरडिया, सुभाष बाफना, पारस जैन, मुकेश धोका आदि ने समाजजन से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में पधारकर संस्था का गौरव बढ़ाये।


