रतलाम: 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,7सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम गुणावद में 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक हितेंद्र सिंह राजपुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल परमार, मंडल महामंत्री पुखराज जाट, युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

विधायक दिलीप मकवाना ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है। यहां परिवारभाव से हम मिलकर काम करते हैं। आप सभी भाजपा में शामिल हुए है। विश्वास दिलाता हूं कि आपको यहां एक परिवार की तरह स्नेह का वातावरण मिलेगा।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान लगातार बढ़ रहा है। देश में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के मिशन में जुटी हुई है। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव का महासमर शुरू हो चुका है। भाजपा की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। सक्षम नेतृत्व, सफल नीतियों और आप सभी के सहयोग से निश्चित तौर पर पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *