रतलाम: रात्रि गश्त,ट्राफिक जाम की मानिटरिंग के साथ ही अपराधियों पर निगाह रखने के लिए पुलिस ने उठाया ये कदम -एसपी राहुल लोढा की पहल

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

News By-SOURABH KOTHARI

रतलाम,1सितम्बर(खबरबाबा.कॉम)। एसपी राहुल लोढा की पहल पर शहर में high resolution सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। अभी तक 8 लोकेशन पर 26 कैमरे लगाए जा चुके है। खास बात यह है कि सभी कैमरे जनभागीदारी से लगाए जा रहे है। उच्च क्षमता वाले इन कैमरो को सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। इनसे रात्रि गश्त,ट्राफिक जाम की मानिटरिंग के साथ ही अपराधियों पर निगाह रखने के लिए पुलिस को मदद मिलेगी‌।

शहर में कई स्थानों पर पूर्व से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। शासन स्तर पर 160 के लगभग सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे ।ये सभी कैमरे 2 मेगा पिक्स़ल के है। इसके बाद भी शहर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। एसपी राहुल लोढा ने पहल करते हुए महत्वपूर्ण लोकेशन पर जनभागीदारी से उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य शुरू किया है। सबसे पहले स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की 8 लोकेशन पर 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके है। सभी कैमरे 8 मेगा पिक्स़ल के है। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में जो कैमरे लगाये गए है, उनमे शराब की सभी दुकाने कवर की गई है। नए कैमरे सर्वाधिक क्षमता वाले लगाये जा रहे है।

अगले 10 दिनों में 25 और लोकेशन पर भी लगेंगे कैमरे

अधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी राहुल लोढा ने डी डी नगर थाने, मानक चौक थाने और आईए थाने की 25 और लोकेशन को चिन्हित किया है। यहाँ पर भी उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। अगले 10 दिनों में यह कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

पुलिस को मिलेगी मदद

उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमेर से पुलिस को रात्रि गश्त, ट्राफिक मानिटरिंग के साथ ही अपराधियों पर निगाह रखने में भी मदद मिलेगी। जिन लोकेशनो पर कैमरे लगाये जा रहे है, वहा से उन्हें ऑप्टिकल फाईबर की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है| ताकि सभी लोकेशनो पर निगाह राखी जा सके और जरुरत पड़ने पर पुलिस तत्काल मोके पर पहुँच सके।

बुरहानपुर सबसे ज्यादा सीसीटीवी वाला दूसरा जिला

रतलाम के पहले बुरहानपुर एसपी रहते हुए एसपी राहुल लोढा ने वहा भी जनभागीदारी से कैमरे लगवाए थे।इंदौर के बाद प्रदेश में बुरहानपुर सबसे ज्यादा सीसीटीवी वाला जिला है। एसपी राहुल लोढा का प्रयास रतलाम में भी अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने का है।

इनका कहना है

रतलाम में जनभागीदारी से उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे है।अभी 8 लोकेशन पर 26 कैमरे लगाये जा चुके है।25 और लोकेशन की चिन्हित किया गया है। इनसे रात्रि गश्त,ट्राफिक जाम की मानिटरिंग के साथ ही अपराधियों पर निगाह रखने के लिए पुलिस को मदद मिलेगी।

राहुल लोढा, एसपी रतलाम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *