
रतलाम,13सितम्बर(खबरबाबा.काम)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रतलाम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 20 लाख कीमत का 10 क्विंटल से ज्यादा का डोडाचूरा जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कल जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लोडिंग वाहन में अवैध रूप से मादक पदार्थ का परिवहन कर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाने की टीम बनाकर मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए भीमाखेड़ी पहुंचे। पुलिस टीम ने मामटखेड़ा रोड पर कुंए के आगे एक पिकअप को खड़ा पाया। पुलिस ने पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें भरे बोरों में मादक पदार्थ डोडाचूरा होना पाया। पुलिस टीम ने मौके से वाहन को मादक पदार्थ सहित अपने कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक पिकअप वाहन से 57 बोरो जब्त किए गए जिसमें 10 क्विंटल 23 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा भरा था। बरामद डोडाचूरा 20 लाख लाख कीमत का बताया जा रहा है। पुलिस अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में उपयोग में लाए जा रहे बिना नंबर के पिकअप वाहन को जब्त किया।
पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के डूंगला रोड खेडाराइन मंगलवाड़ा दो युवकों के खिलाफ एनडीपीस एक्ट के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस बरामद किए लाखों के डोडाचूरा के बारे में जानकारी जुटा रही है।



