रतलाम: नामली में हुए सड़क हादसे में सैलाना के नमकीन व्यवसायी के बेटे की मौत, तीन घायल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,6सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के नामली में मंगलवार रात हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सैलाना के नमकीन व्यवसायी का बेटा है। दुर्घटना में दोनों वाहनों पर सवार तीन युवक घायल भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार सैलाना निवासी जतिन कसेरा मंगलवार को नामली निवासी अपने नाना के यहां गया था। रात में वह मौसी के लड़के कुलदीप कुमावत के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक्टिवा से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में जतिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार तीन युवक भी घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जतिन सदर बाजार सैलाना का रहने वाला है । उसके पिता रूपनारायण कसेरा से नमकीन की दुकान संचालित करते हैं। मंगलवार को जतिन अपने नाना से मिलने नामली गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *