नई दिल्ली: एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वागत के लिए पहुंची नन्ही बच्ची ने खींचा सभी का ध्यान, आखिर कौन है यह बच्ची

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

नई दिल्ली,8 सितम्बर2023। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंच चुके हैं. पालम एयरपोर्ट पर जो बाइडेन का भव्य स्वागत किया गया. उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह समेत कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे. इसमें भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी भी मौजूद रहे. एक-एक करके सभी ने जो बाइडेन का हाथ मिलाकर स्वागत किया. जो बाइडेन ने भी गर्मजोशी से सबका अभिवादन स्वीकार किया. इसी बीच एक छोटी बच्ची ने सबका ध्यान खींचा जो एयरपोर्ट पर जो बाइडेन के स्वागत के लिए मौजूद रही. सबका ध्यान जो बाइडेन पर था लेकिन जो बाइडेन ने उस बच्ची को गले लगा लिया.

यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की बेटी माया हैं. माया गार्सेटी ने जो बाइडेन के उतरते ही उनका स्वागत किया और बहुत खुश दिखाई दे रही थीं. खास बात यह रही कि खुद जो बाइडेन ने भी माया से बातचीत की और माया को गले भी लगाया. एयरपोर्ट पर माया और जो बाइडेन की ये तस्वीरें देखकर लोग काफी खुश हो गए. यह सब तब हुआ जब माया गार्सेटी अपने पिता राजदूत एरिक गार्सेटी के साथ एयरपोर्ट पर जो बाइडेन के स्वागत के लिए मौजूद थीं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *