
रतलाम, 11 सितंबर (खबरबाबा.काम)। आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में पर्यूषण महापर्व की शुरुआत मंगलवार से हो रही हैं। आठ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर धर्मावलंबी उत्साहित है। पर्व के दौरान हर दिन प्रभु की विशेष आराधना और प्रवचन होंगे। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी द्वारा भव्य तैयारी की गई है।

पर्यूषण पर्व के प्रथम दिन मंगलवार को सुबह 9 से 11 बजे तक लव एवरीवन विषय पर प्रवचन होंगे। 13 सितंबर को हेल्प एवरीवन विषय पर एवं 14 सितंबर को बैर की बिदाई, प्यार से सगाई विषय पर प्रवचन होंगे। 15 सितंबर को सुबह 8.30 बजे श्री कल्पसूत्र ग्रंथ का वाचन होगा, विषय आचारो प्रथमो धर्म रहेगा। दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक यात्रा प्रारंभ से अंत तक विषय पर प्रवचन होंगे। 16 सितंबर को सुबह 8.30 बजे आनंद की घडी आई रे विषय पर प्रवचन, 10 बजे 14 स्वप्नदर्शन की बोलियां 11.30 बजे साधार्मिक वात्सल्य एवं दोपहर 1 बजे श्री महावीर जन्म वाचन होगा। 17 सितंबर को सुबह 8.30 बजे संघर्ष-साधना-सिद्धी विषय पर प्रवचन एवं दोपहर 2.30 बजे गणधरवाद विषय पर प्रवचन होंगे।
18 सितंबर को सुबह 8.30 बजे मन मोहन जिनवर भेटीअे रे विषय पर प्रवचन एवं बारसा सूत्र बहोराने की बोलियां तथा दोपहर 2.30 बजे जिनशासन के उजयाले सितारे कार्यक्रम होगा। पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन 19 सितंबर को सुबह 8 बजे श्री बारसा सूत्र ग्रंथ वाचन एवं दोपहर 3 बजे संवत्सरी प्रतिक्रमण होंगे। श्री संघ द्वारा पर्यूषण पूर्णाहुति पर 24 सितंबर को सेठजी का बाजार से सुबह 8.30 बजे भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा।



