
रतलाम,18सितम्बर(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचेड़ में सोमवार शाम को 23 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर नामली थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एसपी राहुल लोढा भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आबिद पिता सुल्तान हुसैन है। जानकारी के अनुसार आबिद अपने घर से निकलकर एमपी ऑनलाइन शॉप पर जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक कर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें गंभीर घायल आबिद की मौत हो गई। नामली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।हत्या करने वाले लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है।
घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स कि तैनाती की गई है । एसपी राहुल लोढा भी घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे है।एसपी राहुल लोढा ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



