रतलाम: कस्तूरबा नगर में सामूहिक क्षमापना एवं तपस्वी बहुमान संपन्न,चैत्य परिपाटी जुलुस निकला

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,1अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री नमीनाथ शवेताम्बर जैन तपागचछ ट्रस्ट मंडल, कस्तूरबा नगर रतलाम के तत्वाधान में सामूहिक क्षमापना, तपस्वी बहुमान एवं साधार्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

समाजसेवी अमित कोठारी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया की प्रातः चैत्य परिपाटी जुलुस के रूप में नमिनाथ जैन मंदिर से प्रारंभ होकर सुमंगल गार्डन तक निकाली गई , जिसके लाभार्थ श्रीमती किरण बेन अजय जी पामेचा परिवार द्वारा लिया गया।मंदिर जी से चैत्य परिपाटी बड़े ही उत्साह के साथ ढोल तथा बेंड बाजो के साथ निकाली गयी।

कार्यक्रम की शुरुवात बाबूलाल सियार , अभय मूणत , के एम् जैन ,अशोक कोठारी , सुरेश सियाल , चन्द्र प्रकाश भंडारी , अमित कोठारी के द्वारा दिप प्रज्जवलन से की गयी। इसके पश्चात् मंगला चरण रीना कोठारी , अंकिता कोठारी , सोनम नवलखा , प्रियंका कोठारी , निकिता मंडलेचा,वैशाली कोठारी ,प्रीति नांदेचा द्वारा किया गया।

सामूहिक क्षमापना अमित कोठारी , अशोक कोठारी , लोकेश ओस्तवाल , जीतेन्द्र सियाल , अजय पामेचा , कनकमल जैन , नरेंद्र नवलखा कल्पना जैन , शीला कोठारी , सरोज कासवा , रीना कोठारी एवं नीता डुंगरवाल परिवार द्वारा की गयी तथा सभी उपस्थित महानुभावो ने आपस मैं क्षमा याचना की। इसके साथ ही तपस्वियों राज लोढ़ा , यशी लोढ़ा , कौशिल सियाल , आदित्य सियाल ,अंगूरबाला सियाल , नूतन चोपड़ा , उर्मिला कोठारी , निकिता पगारिया , मधुबाला कोठारी , रजत पगारिया का तपस्या अनुमोदनार्थ ट्रस्ट मंडल द्वारा बहुमान किया गया।

कार्यक्रम में स्नात्र पूजा श्री नमिनाथ जैन महिला मंडल द्वारा एवं सामूहिक क्षमापना, तपस्वियों का बहुमान एवं साधार्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन ट्रस्ट के द्वारा किया गया‌।कार्यक्रम का संचालन अमित कोठारी द्वारा किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *