रतलाम: आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में प्रशासन,कलेक्टर और एसपी ने शहर में निरीक्षण कर राजनीतिक पोस्टर, होर्डिंग हटवाए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 09 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आचार संहिता लागू करने के पश्चात कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा ने शहर में निरीक्षण किया।

संपत्ति विरुपण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत शहर में प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर राजनीतिक व्यक्तियों एवं दलों से संबंधित पोस्टर बैनर, फ्लेक्स आदि हटवाए। इस दौरान साथ चल रहे निगम आयुक्त तथा निगम के अमले को सघन कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी इस दौरान शहर के डालु मोदी बाजार चौराहा, दो बत्ती, बस स्टैंड, राम मंदिर तिराहा, चांदनी चौक, माणक चौक इत्यादि प्रमुख बाजारों में पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *