रतलाम: आचार संहिता के पूर्व पुलिस ने होटल संचालकों की बैठक ली, सीएसपी ने दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,7अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बारंगे द्वारा थाना स्टेशन रोड रतलाम के करीब 40 होटल संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी स्टेशन रोड भवानीराम वर्मा भी उपस्थित रहे।

बैठक में होटल संचालकों को निम्न निर्देश दिये गये-

1.प्रतिदिन इंट्री रजिस्टर की सूचना चलाये जा रहे व्हाट्सअप ग्रुप में देंगे। जिसमें रुकने वाले का नाम, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, आने का कारण लिखा हो।

2.सी.सी.टी.वी कैमरे होटल में संचालित हो। जिसका कवरेज होटल के साथ-साथ रोड तरफ भी हो व स्पष्ट हो।

3.विदेशी नागरिक व संदिग्ध रुकने पर सूचना थाने पर देवे।

4.होटल संचालक के पास होटल में कार्यरत कर्मचारियों की सम्पूर्ण जानकारी नाम, आधार कार्ड, परिचय पत्र, मोबाईल नम्बर आदी जानकारी मौजुद हो।

5.होटल में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि जैसे जुआ, सट्टा या नशे का सेवन न किया जाये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *