रतलाम : शहर में निकलेगा-‘भैयाजी है तो भरोसा है’ रथ, – पांचों मंडल के विभिन्न वार्डों में घूमकर शहर विकास की दिखाएगा डाक्यूमेंट्री फिल्म

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 31 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा किए गए विकास कार्यों को भाजपा शहर में ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी। इस संबंध में रथ संयोजक प्रभु नेका एवं मधु शिरोड़कर द्वारा शहर के पांच मंडलों की बैठक ली गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रशासकीय कार्य प्रभारी नितिन लोढ़ा ने की। रथ शहर के पांच मंडल के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करेगा।

रथ संयोजक प्रभु नेका एवं मधु शिरोड़कर ने बताया कि पांचों मंडल के लिए रथ प्रभारी बनाए गए है। इसके तहत दीनदयाल मंडल के प्रभारी नितिन राठौड़, सह प्रभारी साजिद अंसारी, कांतिलाल प्रजापत, आंनदीलाल पांचाल रहेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में पार्षद योगेश पापटवाल, सह प्रभारी निखिल बोरीवाल, विनय पारनाईक को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल में प्रभारी हर्ष जाधव, सह प्रभारी धरमवीर गहलोद एवं तेजसिंह हाड़ा रहेंगे। सूरजमल जैन मंडल में प्रभारी अनिल कटारिया, सह प्रभारी निलेश जैन, शैलेंद्र शर्मा, सूरज माली को बनाया गया है। मुखर्जी मंडल में प्रभारी धीरज प्रजापत रहेंगे। उक्त पांच रथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर प्रचार-प्रसार करेंगे।

जवाहर व्यायामशाला ने भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का स्वागत कर दी जीत की शुभकामनाएं

रतलाम। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का सोमवार शाम जवाहर व्यायामशाला द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यायामशाला के गौरव जाट पहलवान, वैभव जाट पहलवान, अमन जाट द्वारा स्वागत कर श्री काश्यप को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, देवशंकर पांडेय, यतेंद्र भारद्वाज, मनीष शर्मा, विजय जादव, कमल धाकड़, विजय भाटी सहित व्यायामशाला से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *