रतलाम: एमपी-राजस्थान सीमा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 52 किलो मादक पदार्थ जब्त, कार चालक कार छोड़कर भागा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,11अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। आचार संहिता लगते ही पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर नाकेबंदी शुरू कर दी है‌। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 52 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस को देख कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्त पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना ईडला मौर्य के मार्गदर्शन में रावटी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में थाना रावटी की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

इसी तारत्मय में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए राजस्थान मध्यप्रदेश की सीमा पर ग्राम अमरपुराकला में चैक पोस्ट लगाई गई। चैकिग के दौरान एक सफैद रंग कि कार बरखेडा कि तरफ से आती दिखी जो चैक पोस्ट के पास आते उसको रोकने पर कार चालक द्वारा कार को हडबडाहट मे वापस पलट लिया जिस पर चालक को रोकने का प्रयास किया परन्तु कार नही रुकी व लापरवाही पुर्वक कार को भगा कर ले गया। आगे जाकर देखा तो कार रोड किनारे बने कि.मी. के पत्थर से टक्करा कर रुकी हुई थी। फिर पास जाकर देखा तो कार का आगे का बाये तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर कार मे कोई चालक नही था जो कार छोड कर खडी फसल का फायदा उठा कर भाग गये थे। कार के अन्दरचार काले बोरे भरे हुवे रखे थे। चार काले प्लास्टिक बोरो मे डोडाचुरा पदार्थ भरा हुआ होना पाया। वजन 52 किलो ग्राम होना पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी रावटी प्रकाश गाडरिया, उनि रामसिंह खपेड़,कार्य.सउनि. धनीराम पाल, कार्य.प्रआर आतिष कुमार धानक, कार्य. प्रआर.जगदीश डाबे, आर महेश मैडा आदि एवं थाना रावटी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *