रतलाम: पुलिस ने बरामद किए 36 किलो से अधिक के चांदी के जेवर, यूपी के दो व्यक्ति बांसवाड़ा लेकर जा रहे थे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले की सैलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 36 किलो से अधिक के चांदी के जेवर बरामद किए हैं। बरामद जेवर की कीमत 25 लाख रुपए के लगभग है। यूपी के दो व्यक्ति यह जेवर लेकर बांसवाड़ा जा रहे थे।

रतलाम के सैलाना में विधानसभा क्षेत्र में चेक पोस्ट पर रतलाम पुलिस ने 36 किलो 700 ग्राम चांदी बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग 250लाख रुपए बताई जा रही है। चांदी के साथ दो भाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी उत्तरप्रदेश के आगरा से राजस्थान के बांसवाड़ा लेकर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के चलते सोमवार सुबह 5.30 बजे चेकिंग के दौरान रतलाम-बांसवाडा की एक बस में आगरा के दो युवकों के बैग की तलाशी ली गई। दोनों युवक रतलाम से बांसवाडा के लिए बस में सवार हुए थे। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक सतीश परमार एंव मुकेश मेघवाल ने बस की चेकिंग की तो दो अलग-अलग बैग में पॉलीथिन में पैक 36 किलो से अधिक चांदी पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने बिल उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने अपने नाम बहादुर पिता खूण्डी, प्रताप पिता खूण्डी नाई की मंडी ( ढागरा चौराहा आगरा ) बताया है। उन्होंने बताया कि वह यह चांदी उत्तरप्रदेश के आगरा से राजस्थान के बांसवाडा लेकर जा रहे थे।

पूलिस ने चांदी को जप्त कर लिया है और एफएसटी टीम को सूचना दे दी गई है,अब आगे की कार्यवाही एफएसटी टीम करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *