रतलाम: अनियंत्रित कार ढाबे में घुसी ,ढाबा संचालक की मौत, एक घायल, एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से महिला की मौत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,3अक्टूबर(खबरबाब.काम)। महू नीमच हाईवे रोड पर ग्राम उमटपलिया के पास एक अनियंत्रित कर ढाबे में जा घुसी,जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। महू नीमच हाईवे पर ग्राम उमटपलिया के समीप धार से मनासा की ओर जा रही एक कार अचानक ही हाईवे किनारे स्थित ढाबे में जा घुसी। सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार चालक ने स्टीयरिंग मोडऩे से यह दुर्घटना हुई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने ढाबे पर लगी लोहे की चद्दर को ही फाड़ दिया। हादसे में ढाबा संचालक आरिफ पिता वारिस की मौके पर ही मौत हो गई और ढाबे पर खड़े एकअन्य व्यक्ति अमजद पिता जमील उमटपलिया घायल हो गया।

हादसे में ढाबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल ने पुलिस को सूचना दी। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंच कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ की है। इसी तरह एक हादसा शाजापुर हाइवे पर भी हुआ जहां एक ट्रैक्टर ट्राली के खाई में गिर जाने से महिला की मौत हो गई है, इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *