रतलाम: शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में नवीन भवन का सीएम द्वारा वर्चुअल लोकार्पण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,6अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय , रतलाम में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नवीन भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया ।

इस समारोह का वर्चुअल प्रसारण भी किया गया । भवन का निर्माण म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग की विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत किया गया है ।

यह भवन ₹. 4.75/- करोड की राशि से बनकर तैयार हुआ है । भवन की संकल्पना एवं स्वीकृति में रतलाम शहर विधायक चेतन्य कश्यप की महती भूमिका रही।महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी इस लोकार्पण समारोह मे विशेष रूप से उपस्थित थे‌। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने बडी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों का आभार माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *