रतलाम : नाम वापसी के बाद जिले के पांचो विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान की तस्वीर साफ, कुल 40 अभ्यर्थी मैदान में, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के समर्थन में करमदी के जितेंद्र राव ने नाम वापस लिया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 02 नवंबर(खबरबाबा.काम)। गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन के बाद जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। आज सात लोगों ने नाम वापस लिए

विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार को नाम वापसी के बाद अब कुल 40 अभ्यर्थी मैदान में है जिसमे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में 8, रतलाम ग्रामीण में 5, आलोट में 9, सैलाना में 10 तथा जावरा में 8 अभ्यर्थी शामिल है।

गुरुवार को नाम वापसी के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना से विक्रम चारेल निर्दलीय, रतलाम शहर से जितेंद्र राव निर्दलीय, रतलाम ग्रामीण से भेरूलाल खदेड़ा निर्दलीय, आलोट से रमेश मालवीय निर्दलीय तथा प्रकाश ररोतिया निर्दलीय, जावरा से डी.पी. धाकड़ तथा राधेश्याम अस्तोलिया निर्दलीय द्वारा नाम वापस लिए गए है। आलोट से रमेश मालवीय और जावरा से डीपी धाकड़ के नाम वापस लेने के बाद अब रतलाम शहर को छोड़कर जिले की शेष चारों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है।

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के समर्थन में जितेंद्र राव ने नाम वापस लिया

रतलाम। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के समर्थन में ग्राम करमदी के जितेंद्र राव ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद श्री राव ने श्री काश्यप से मुलाकात कर रतलाम से भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

श्री राव ने कहा कि वह शुरू से पार्टी से जुड़े है और पार्टी के लिए ही काम करेंगे। उन्होने संकल्प लिया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम करमदी में अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कराएंगे। श्री काश्यप से मुलाकात के दौरान जितेंद्र राव के साथ सत्यनारायण पाटीदार, श्यामसुंदर पाटीदार, मुकेश पाटीदार, प्रभु शर्मा, संतोष शर्मा, कमलेश सोलंकी, धर्मेंद्र शर्मा, चेतन सोनी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *