रतलाम: लाडली बहना योजना से दीपावली का पर्व धूमधाम से मनेगा – चेतन्य काश्यप- चार स्थान पर नुक्कड़ सभा को किया संबोधित

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम, 7 नवंबर(खबरबाबा.काम)। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की सोमवार शाम चार अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। ये सभाएं डोसी गांव मल्टी, डोसी गांव माताजी चौक, होमगार्ड कॉलोनी और मंगलम सिटी गेट पर हुई। इन सभाओं को सुनने के लिए क्षेत्रवासी पहुंचे। सभा स्थल पर क्षेत्रीय पार्षद एवं रहवासियों द्वारा श्री काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा का स्वागत किया गया।

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी लाडली बहनों के लिए योजना प्रारंभ कर अनुपम सौगात दी है। इस योजना से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर हुई है और इस बार दीपावली का पर्व भी धूमधाम से मनाएगी। रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से रतलाम देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में कई परिवारों को पक्के आवास मिल चुके हैं। प्रताप नगर अंडर ब्रिज की मांग बजट में स्वीकृत हो गई है। इसका नक्शा बनकर पास होते ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के रहवासियों को बहुत सुविधा होगी। विकास कार्यों के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि मामाजी के नाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री सिंह बहनों का बहुत ख्याल रखते है। लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना इसका प्रमाण है। शहर के विकास को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल बहुत सजग हैं। विधानसभा चुनाव में विकास कार्य करने वाली भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान करें।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी रतलाम आए थे और उन्होंने सभी को राम-राम कहा है। एक साल में भाजपा की परिषद ने नगर में 250 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। कई काम शुरू हो गए है, तो कुछ बाकी है। प्रधानमंत्रीजी ने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की जो आधारशिला रखी है, उसके लिए प्रधानमंत्रीजी और मुख्यमंत्रीजी को आभार देता हूं। नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, क्षेत्रीय पार्षद परमानंद योगी, रामू डाबी, वार्ड संयोजक राधेश्याम मारू, दिनेश पटेल, राकेश परमार, रवि जोहरी, मंसूर जमादार, योगेश कैथवास आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *