
रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा.काम)। सैलाना में ढाबे के पास गोधुलिया तालाब के किनारे खाई में युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
युवक की मौत के मामले में गंभीर आरोप लगने पर रतलाम से एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके का बारिकी से परीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

मृतक के भाई भरतलाल और सुभाष सोनावा का आरोप है कि मृतक चेतन ससुराल वालों से काफी परेशान था। छह महीने पहले ही उसकी शादी नामली में हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी को मायके वाले ससुराल नहीं भेज रहे थे। आरोप है कि सोमवार को ससुराल वालों ने बाचतीत के लिए नामली बुलाया था। मृतक के साथ दोनों भाई भी नामली गए थे जहां बातचीत के बहाने तीनों के साथ मारपीट कर चेतन की मोबाइक छिन ली। जैसे-तैसे वहां से भागे और पंचेड़ में रुके इसी बीच चेतन लापता हो गया। शाम को उसने फोन कर ढाबे के पास जहर खाने की बात कही। रात भर उसे ढूंढते रहे लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह जब फिर ढाबे के पास उसने ढूंढने पहुंचे तो गोधुलिया तालाब के निकट वह मृत अवस्था में मिला।
तत्काल इसकी सूचना सैलाना थाना पुलिस को दी। पता चला है कि मृतक ने मौत से पहले एक पत्र भी लिखा था। यह पत्र वायरल होने की सूचना भी सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस इस पत्र के बारे में जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो अन्य ने जहर खाया
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बरबड़ के एक युवक की मौत पर मर्ग कायम किया है। जहरीली दवा पीने से मौत होना बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य सरवनी जागीर के कन्हैयालाल की भी दवा पीने से मौत होने पर मर्ग कायम किया



