रतलाम: शीतलहर के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश, कक्षा 5 तक के स्कूल 9:00 बजे पहले नहीं लगेंगे, कक्षा 6 और उसके आगे के बच्चों को नहीं मिली राहत, सुबह जल्दी उठकर जाना होगा स्कूल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,29नवम्बर,(खबरबाबा.काम)। तापमान में गिरावट और शीतलहर के बाद रतलाम कलेक्टर ने भी स्कूलों के समय को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा जारी आदेश में कहां गया है की नर्सरी से कक्षा पांचवी तक की सभी शैक्षणिक संस्थाएं सुबह 9:00 बजे के बाद शुरू होगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कक्षा 6 और उसके आगे के बच्चों को राहत नहीं

जिला प्रशासन द्वारा शीत लहर को देखते हुए आदेश जारी किया गया है, लेकिन इस आदेश का ज्यादा असर इसलिए नहीं है क्योंकि अधिकांश स्कूलों में कक्षा नर्सरी से पांचवी तक की कक्षाएं 9:00 बजे के आसपास ही लगती है। जिला प्रशासन द्वारा कक्षा 6 और उसके आगे के बच्चों को कोई राहत नहीं दी गई है। अभी तक जारी आदेश के अनुसार शीत का असर बढ़ने के बावजूद इन बच्चों को सुबह जल्दी उठकर ही स्कूल जाना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *