रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर के समर्थन में ली पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,5नवम्बर(खबरबाबा.काम)। लोकतंत्र का मतलब होता है बदलाव, प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। 2023 के चुनाव भाजपा-कांग्रेस के व्यक्तियों के बीच का चुनाव नहीं है। सरकार किसकी बन रही है यह आपको ध्यान रखना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। हमने सरकार बनाई तो 15 माह में खरीद फरोख्त कर सरकार को गिराया। बड़े-बड़े राजा-महाराजा बिक गए। लेकिन गरीब आज भी नहीं बिका और हमारे साथ खड़ा है।

उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजयसिंह ने आज रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर के समर्थन में आयोजित सभा में कही। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह रविवार को गांव बिरमावल में जनसभा को संबोधित किया।

दिग्विजयसिंह हेलीकॉप्टर से पत्नी अमृता राय के साथ गांव बिरमावल पहुंचे। इनके साथ जयस सरंक्षक डॉ. आनंद राय भी थे। डॉ. राय ने भी कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को जिताने का संकल्प सभा में मौजूद मतदाताओं को दिलाया। प्रत्याशी श्री डिंडोर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का स्वागत किया। सभा में गुजरात की विधायक प्रभा जी, बदनावर विधानसभा से आए बद्रीलाल माली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, वरिष्ठ नेता राजेश दवे, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी संबोधित कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प मतदाताओं को दिलाया। प्रत्याशी श्री डिंडोर ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार बड़ा है। बीजेपी सरकार झूठे से झूठे वादे कर रही है। हम सब मिलकर इस सरकार को उखाडऩे का काम करेंगे। रतलाम ग्रामीण विधानसभा को एक नई दिशा देंगे।

इस दौरान द्वारका पालीवाल, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, दिलीप कुमावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जगदीश पाटीदार, संजय चौहान, मूंदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ भाबर सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता के अलावा बिरमावल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मौजूद थे। संचालन नामली ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *