रतलाम: ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ रथ पर शहरवासियों ने देखी विकास की गाथा,पांचों मंडल में दिखाई गई शहर विकास की डाक्यूमेंट्री फिल्म

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा बीते दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों को ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ रथ के माध्यम से मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर दिखाया गया। पांच रथ भाजपा के पांचों मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और शहर विकास की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया।

रथ पर दिखाई जा रही डाक्यूमेंट्री फिल्म को देखने के लिए क्षेत्रवासी भी उत्साहित नजर आए और पूरी फिल्म को देखा।

रथ संयोजक प्रभु नेका एवं मधु शिरोड़कर ने बताया कि पांचों मंडल के लिए रथ प्रभारी बनाए गए है, जिनकी उपस्थिति में रथ के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई। दीनदयाल मंडल में प्रभारी नितिन राठौड़, सह प्रभारी साजिद अंसारी, कांतिलाल प्रजापत, आंनदीलाल पांचाल की उपस्थिति में गली नंबर तीन धीरजशाह नगर, अंबे चौक टाटा नगर, न्यू बाजना बस स्टैंड, अमृत सागर कॉलोनी में दिखाई गई। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में पार्षद योगेश पापटवाल, सह प्रभारी निखिल बोरीवाल, विनय पारनाईक की उपस्थिति में महावीर नगर कॉर्नर जावरा रोड, आनंद कॉलोनी खातीपुरा चौराहा, कालिका माता मंदिर परिसर एवं रोड वेज बस स्टैंड पर दिखाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल में प्रभारी हर्ष जाधव, सह प्रभारी धरमवीर गहलोद एवं तेजसिंह हाड़ा की मौजूदगी में जवाहर नगर सुभाष दूध डेयरी, शिव नगर, विनोबा नगर टंकी के पास, अंबेडकर नगर झुग्गी बस्ती क्षेत्र में रथ के माध्यम से क्षेत्र के लोगों ने फिल्म देखी।

सूरजमल जैन मंडल में प्रभारी अनिल कटारिया, सह प्रभारी निलेश जैन, शैलेंद्र शर्मा, सूरज माली की उपस्थिति में संतोषी माता मंदिर ब्लॉक दो तेजा नगर, हनुमान मंदिर ब्लॉक नंबर एक तेजा नगर, बालाजी नगर मेन रोड, संत रविदास चौक एवं रामगढ़ तिराही पर दिखाई गई। श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में प्रभारी धीरज प्रजापत, राजेंद्र सोलंकी एवं निर्मल मालवीय की उपस्थिति में महाकाल मंदिर शक्ति नगर, मुखर्जी नगर पानी की टंकी, त्रिलोक नगर, मोहन नगर पेट्रोल पंप क्षेत्र में डाक्यूमेंट्री फिल्म का संचालन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *