रतलाम: डोंगरे नगर में दुकान संचालक के साथ रंगदारी कर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार,पुलिस को देखकर भागने लगा बदमाश, गिरने से हाथ पैर में आई चोट

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,7नवम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र के डोंगरे नगर में दुकान संचालक के साथ रंगदारी कर जानलेवा हमले करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। गिरने से उसके हाथ पैर में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार 5 नवंबर रविवार रात को डोंगरे नगर स्थित आनन्द श्री रेस्टोरेन्ट के संचालक प्रफुल्ल पंवार, दशरथ पंवार व अनमोल पंवार के साथ आरोपी विकास उर्फ जग्गु तथा उसके चार साथियो द्वारा सिगरेट के पैसे के लेनदेन की बात को लेकर गाली गलौच कर लोहे की चेन, बेल्ट व पत्थरो से जान से मारने की नियत से मारपीट की गई थी। तीनों घायल अस्पताल में भर्ती है। फरियादी प्रफुल्ल की रिपोर्ट पर से आरोपी विकास उर्फ जग्गु व उसके अन्य चार साथियो के विरूद्ध अपराध धारा 294, 307, 147, 148,149,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इस मामले में एसपी राहुल कुमार लोढा,एएसपी राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार वारंगे के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी औ.क्षेत्र रतलाम निरी. राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आरोपीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु टीम का गठन किया गया। आरोपीयो की गिरफ्तारी व विवेचना के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीव्ही फूटेज चेक किये गये, आरोपीयो की संभावित स्थानो पर लगातार तलाश की गई। घटनास्थल के आसपास के रहवासियो से पूछताछ की गई तथा मुखबीर लगाये गये।

घटना के मुख्य नामजद आरोपी विकास उर्फ जग्गु पिता हेमराज 22 साल निवासी दीनदयाल नगर को मुखबीर सूचना के आधार पर मोहन नगर कामर्स कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिरफ्तारी के समय पुलिस से बचकर भागा, जिससे भागते समय गिरने से उसके बायें पैर के पंजे व दाहिने हाथ की कलाई व पौचे मे चोटे आई है। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा। आरोपी विकास उर्फ जग्गु से अन्य आरोपीयो के संबंध मे भी पूछताछ की गई है।आरोपी विकास उर्फ जग्गु के विरूद्ध पूर्व से थाना दिनदयाल नगर रतलाम एंव थाना माणकचौक रतलाम पर मारपीट के प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गये है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. जे.आर. जामोद, उप.निरी. हर्षेन्द्र दीक्षित, सहा.उप.निरी. बबलू डागा, सहा.उप.निरी. रायसिंह रावत, प्रआर मानसिंह चौहान, आर. लाखनसिंह , आर. पंकज बारिया की सराहनीय भूमिका रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *