रतलाम: सैलाना विधानसभा के रावटी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आमसभा, कहा-वनवासियों के कल्याण मे भाजपा ने कोई कसर नही छोडी, लाडली बहनों को प्रतिमाह 3 हजार दे कर रहूँगा

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम 14 नवम्बर(खबरबाबा.काम)| चुनाव प्रचार के अंतिम चरण मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा के रावटी मे जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन मे हुई इस सभा मे उन्होने कहा कि वनवासियों के कल्याण भाजपा ने कोई कसर नही छोड़ी है। समाजजनों के सम्मान के लिए पैसा एक्ट लागू कराया और रोजगार मूलक योजनाएं बनाकर 1 लाख रूपए तक की आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया है। लाड़ली बहनों को 1 हजार रूपए से शुरूआत की थी, अभी 1250 रूपए खातें मे जमा हो रहे है। इसे 3 हजार रूपए करके रहेगे। इन योजनाओं को जारी रखने के लिए प्रदेश मे एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद दे, और भारी बहुमत से सरकार बनाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपावली और भाई दुज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर बहन को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाकर आमदनी 1 लाख तक कराई जाएगी। किसानों को गेहूं 2700 रूपए क्विटल, धान 3100 रूपए क्विटल मे खरीदी कर पूरी कीमत दी जाएगी। तेंदूपता संग्राहकों मजदूरी बढ़ाई गई है, शिक्षा के क्षेत्र मे 40 लाख खर्च कर सी.एम.राइज स्कूल खोले जा रहे है। सैलाना विधानसभा मे 10 स्कूल खोलेगे,जिनमे भाजें-भाजीयों की पढ़ाई पर कोई खर्च नही लगेगा। मेघावी विधार्थीयों को लेपटॉप व स्कूटी दी जाएगी।

श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बच्चों से साईकल तक छीन ली थी, और कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। भाजपा पुनः सरकार बनाकर उच्चस्तर की पढ़ाई भी करायेगी। भाजपा ने एक महत्वपूर्ण योजना और बनाई है जिसमे हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जायेगा। प्रधानमंत्री आवासा योजना मे जिनके नाम छुट गए, उन्हे सीएम लाड़ली बहना आवास योजना के माध्यम से आवास दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि झुग्गी झोपडी मे रहने वालों को पक्के आवास दिए जायेगे। सैलाना मे भाजपा की जीत होने के बाद विकास कार्य मे कोई कमी नही आने दी जायेगी।


प्रारंभ मे सैलाना प्रत्याशी संगीता चारेल ने कहा कि आजादी के बाद वर्ष 2013 मे सैलाना विधानसभा क्षेत्र मे पहली बार कमल खिला था। उनके विधायक काल मे तब 2000 करोड़ से अधिक के कार्य हुए है। कांग्रेस ने कोई नया कार्य नही किया। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। एक बार पूनः भाजपा को विजय बनाए। सभा संचालन हरिश ठक्कर ने किया।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,विधानसभा प्रभारी शंकरलाल पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष विजय चारेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडिया, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, अ.ज.जा.मोर्चा के मोतीलाल निनामा, मंडल प्रभारी राजेन्द्र पाटीदार, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, सुरेश सिंगाड़, शैतान पटेल, गोंविद डामर, शंम्भुसिंह गणावा, ओमप्रकाश बोरिया, बाजना जनपद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र देवदा, पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा, कमल देवदा, विशाल धबाई, भुपेन्द्र जायसवाल, कैलाश झोडिया, शक्तिसिंह चौहान, श्याम धाकड़, प्रशांत अग्रवाल, प्रभुलाल चारेल, महेन्द्र जाट, हिम्मत मेहता, प्रकाश ग्वालियरी, भेरूलाल पोरवाल, संजय बाफना, इंदरमल गांधी, सुशील कटारिया, सतीश नाहर, संजय टांक, करण सिंह, बद्रीलाल चौहान आदि मंचासीन रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *