रतलाम: शहर से लापता हुए छात्र के आगरा में मिलने की सूचना, परिजन हुए रवाना, जानिए क्या है पूरा मामला

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,24नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम से चार दिन पूर्व लापता हुआ एक छात्र के आगरा में मिलने की सूचना है। बेटे की मिलने की खबर मिलते ही परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। रतलाम पुलिस भी आगरा पुलिस के संपर्क में है।

मिली जानकारी के अनुसार दूध व्यवसायी बिबड़ोद निवासी प्रदीप गुर्जर का इकलौता बेटा करण 21 नवंबर को घर से स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद से छात्र लापता था। परिजनों ने तलाश की तो उसकी बाइक स्कूल परिसर में ही खड़ी मिली। परिजनों ने दीनदयाल नगर थाने में बालक की गुमशुदगी की दर्ज कराई। इसके बाद से ही रतलाम पुलिस बालक की तलाश में जुटी हुई थी।

संतों का आया फोन और कहा बालक आगरा में है

जानकारी के अनुसार बालक के परिजनों के पास आगरा से दो संतों का फोन आया। उन्होंने बालक के आगरा में होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल रतलाम पुलिस को इसकी सूचना दी। रतलाम पुलिस ने फोन लगाने वाले दोनों व्यक्तियों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि बालक उनके पास आया और मथुरा जाने का बोल रहा है। जब दोनों संतों ने बालक से पूछा कि वह क्या अपने माता-पिता से पूछ कर आया है, तो बालक ने मना बोला। इसके बाद दोनों संतों ने बालक से परिजनों का फोन नंबर लेकर उन्हें सूचना दी। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को बालक को नजदीकी थाने पर ले जाने की बात कही। इसके बाद रतलाम पुलिस ने आगरा पुलिस से भी संपर्क किया। बालक के आगरा में होने की जानकारी मिलने पर परिजन रवाना हो गए हैं।

क्या कहते हैं रतलाम एसपी

इस मामले में रतलाम एसपी राहुल लोढा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालक रतलाम से स्वयं आगरा पहुंच गया था। वहां वह दो संतों के संपर्क में आया। दोनों संतों ने रतलाम में बालक के संबंध में सूचना दी। इसके बाद आगरा पुलिस से संपर्क किया गया और दोनों व्यक्तियों को बालक को नजदीकी थाने में ले जाने के लिए कहा गया। बालक के रतलाम आने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *