जावरा: जीवन सिंह शेरपुर ने कहा- 5 सालों में एक भी वैकेंसी नहीं निकाली लेकिन इसके लिए ना कांग्रेस बोली ना बीजेपी, किसानों की खाद की समस्या दूर कर दूंगा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

जावरा,7नवम्बर(खबरबाबा .काम)। जावरा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के भीमाखेड़ी, मामटखेड़ा, तालीदाना, शक्कर खेड़ी, बीलंदपुर, चिंपिया,जालीनेर, रियावन,झातला में जनसंपर्क किया या।वे आज नवेली, मावता,रानीगांव, अन्य गांव में जनसंपर्क करेंगे।

विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान शेरपुर ने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में क्षेत्र के विकास और प्रगति व क्षेत्र को शिक्षा ,स्वास्थ्य में बेहतर बनाने के लिए अपना अमूल्य वोट ऑटो रिक्शा पर देकर विजयी बनाएं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका मान और सम्मान में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

जीवन सिंह शेरपुर जनसंपर्क के दौरान सभा को संबोधित करते हुए बोले किसानो की जरूरतमंद सामानो से जीएसटी हटें उसके लिए लडूंगा। आपने 75 सालों से दोनों पार्टियों को वोट दिए हैं। मैं आपसे 5 साल मांग रहा हूं। किसने की खाद की समस्या को हल कर दूंगा।

जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि मां-बाप समझते हैं कि बच्चा पढ़ नहीं रहा इसलिए नौकरी नहीं लगी और बच्चा सोचता है कि सरकार ने वैकेंसी नहीं निकाली। लेकिन इसकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। 5 साल में ना तो कांग्रेस बोली ना बीजेपी बोली की वैकेंसी क्यों नहीं निकाली। जीवन सिंह शेरपुर में जनसंपर्क में कंजरों की समस्या से मुक्ति दिलाने का भी वादा किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *