जावरा: पिपलोदा ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष पवन जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर का थामा हाथ

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

जावरा,1नवम्बर(खबरबाब.काम)। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी अभी तक सामने आ रही है। जावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस पर बाहरी व्यक्ति को टिकट देने का आरोप लगाते हुए पिपलोदा ब्लॉक के युवा अध्यक्ष ने निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर को समर्थन दिया है।

पिपलोदा ब्लॉक कांग्रेस युवा अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि हिम्मत सिंह श्रीमाल को टिकट मिला था,जो बाद में काट दिया गया। जो व्यक्ति दो साल पहले जावरा आया उसे टिकट दे दिया और जो लगातार कांग्रेस में काम कर रहे है उनका टिकट काट दिया। पवन ने कहा कि जो अन्याय हुआ उसके विरुद्ध लड़ाई लड़ेगे। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हूं। जीवन सिंह शेरपुर युवा के लिए लड़ाई लड़ रहे है। ऐसे व्यक्ति जीवन सिंह के साथ रहुगा और चुनाव जिताएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *