जावरा: आंखों में आंख डाल कर काम कराएंगे, किसी को अवैध वसूली नहीं करने देंगे, किसी को भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे-जीवनसिंह शेरपुर,पिपलोदा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल ने जीवन सिंह शेरपुर को दिया समर्थन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

जावरा,5नवम्बर(खबरबाबा.काम)। निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने रविवार को बालाजी मंदिर चौपाटी, गांधी कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी मित्र नगर व आदी जगह घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।शहर में प्रचार- प्रसार करने पहुंचे जीवन सिंह शेरपुर का हार फुल व आतिशबाजी के साथ स्वागत हुआ।

जनसंपर्क में जीवन सिंह शेरपुर ने जनता से वादा किया कि विधायक बनने के बाद वह जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। वे सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के भीमाखेड़ी, मामटखेड़ा, तालीदाना, शक्कर खेड़ी, बीलंदपुर, चिंपिया,जालीनेर, रियावन,झातला, में जनसंपर्क करेंगे।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल ने दिया समर्थन

पूर्व पिपलोदा नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पति श्याम बिहारी पटेल रविवार सुबह जावरा पहुंचे और जीवन सिंह शेरपुर को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस मौके पर जीवन सिंह शेरपुर ने हार फुल व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। श्याम बिहारी पटेल ने जीवन सिंह शेरपुर को जनता का उम्मीदवार बताते हुए उन्हें समर्थन देकर जनता से वोट करने की अपील की है। ऑटो यूनियन ने भी समर्थन दिया।

जनसंपर्क में जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि आंखों में आंख डाल कर काम कराएंगे। किसी को अवैध वसूली नहीं करने देंगे। किसी को भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे। सरकार किसी की भी बने, बनेगी हमारे इशारो पर ही। एक भी व्यक्ति, एक भी अधिकारी आप से भ्रष्टाचार के रूप में पैसा नहीं लेगा, इसकी हम जवाबदारी लेते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *