रतलाम: विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दौर -, भाजपा के तीन बड़े नेता कल जिले में,आलोट में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, ढोढर में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रावटी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,13 नवंबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव के प्रचार में अंतिम चरण के दौरान रतलाम जिले में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नडडा, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आमसभाओं को संबोधित करेंगे।


जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नडडा आलोट में भाजपा प्रत्याशी डा चिंतामणी मालवीय के समर्थन में सुबह 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा का आयोजन संजय चौक आलोट में किया गया है। जावरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डा राजेन्द्र पांडेय के समर्थन में केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह की आमसभा सुबह 11-30 बजे क्षेत्र के ढोढर स्थित सेठों का बाग मेला मैदान सरस्वती शिशु मंदिर के पास पर होगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री चौहान सैलाना की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में सुबह 11 बजे रावटी में सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा ग्राम के मैला मैदान में होगी।

आलोट विधानसभा संयोजक नंदनराज जैन के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नडडा इंदौर हेलीकाप्टर द्वारा आलोट आएंगे और सभा के बाद रायसेन के बाडी जाएंगे। जावरा विधानसभा संयोजक महेश सोनी के अनुसार केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह इंदौर से हेलीकाप्टर द्वारा आएंगे और सभा कर भोजनावकाश के बाद बुरहानपुर जाएंगे। इसी प्रकार सैलाना विधानसभा संयोजक के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीकाप्टर से रावटी आकर सभा के बाद उज्जैन जिले के बडनगर जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने लाडले नेताओं का आत्मीय स्वागत करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *