रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। राहुल लोढा के निर्देशन में अब मादक पदार्थ के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने एमडी बेचने वाले की योग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर पुर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुखबीर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही की गई।

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की रॉयल एन्फ़िएल्ड मोटर साइकिल में आबकारी कंपाउंड में आने वाला है। जो आबकारी कंपाउंड में MDMA ड्रग बेचता है। सुचना की तस्दीक कर पुलिस दल द्वारा दबिश देकर आरोपी मो० रिजवान पिता मो० अनीश खोखर उम्र 28 वर्ष निवासी कलाईगर रोड रतलाम की तलाशी लेते संदेही के पेंट की जेब से अवैध मादक पदार्थ MDMA 18 ग्राम विधिवत जप्त किया गया। थाना दीनदयाल नगर पर 8/22 NDPS एक्ट आरोपी रिजवान खोखर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l

जप्त सामग्री
आरोपी के कब्जे से कुल 18 ग्राम MDMA ड्रग एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,000/- रु है l

इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव, प्र० आर० हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक मनोहर सिंह, आर० गोपाल की सराहनीय भूमिका रही।













