रतलाम: शादी समारोह में फूड पॉयजनिंग,80 से अधिक बीमार,पीड़ितो का हालचाल जानने पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,24नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जावरा सबडिवीजन के ग्राम सरसोद में शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है।करीब 70 से अधिक फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों का ढोढर और जावरा के अस्पताल में इलाज करवाया गया। फूड प्वाइजनिंग की सूचना मिलते ही जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, करणी सेवा परिवार के सदस्य गण सहित एसडीएम, तहसीलदार आदि मौके पर पहुंच गए थे।

फूड प्वाइजनिंग की यह घटना रतलाम जिले के ढोढर के पास ग्राम सरसोद में हुई। यहां के निवासी रायचंद प्रजापत के बेटे दीपक की शादी समारोह में कल दोपहर का भोजन रखा गया था। दोपहर को भोजन करने के बाद कई लोगों को उल्टी दस्त होने लगी। इन्हें ढोढर के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां से तीन महिलाओं को इलाज के लिए जावरा रेफर किया गया। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है।

घटना की सूचना मिलते ही जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, करणी सेवा परिवार के सदस्यगण ढोढर और जावरा के अस्पताल पहुंच गए थे। जहां उन्होंने सभी के उपचार की जानकारी ली। घटना की घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार लीला जैन, सीएसपी दुर्गेश आर्मी मौके पर पहुंचे और मरीज से चर्चा की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *