रतलाम: बेखौफ हुए गुंडे! डोंगरे नगर क्षेत्र में जमकर मचाया उत्पात, व्यापारी और उसके परिवार पर किया जानलेवा हमला

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,7नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में गुंडे बदमाशों के हौंसले एक बार फिर बुलंद होने लगे है। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरा नगर में रविवार रात गुंडों ने जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट संचालक और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात को डोंगरानगर में प्रफुल्ल पंवार के रेस्टोरेंट पर कुछ असामाजिक तत्व सिगरेट और गुटखा लेने पहुंचे। दुकान पर किराने का अन्य सामान भी मिलता है। सामान लेने के बाद रुपए पूछे। संचालक ने रुपए बताए तो नशे में धुत्त असामाजिक तत्वों विवाद करने लगे और गाली- गलौच शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख व्यवसायी ने उन्हें रुपए दिए बिना ही जाने का कह दिया और रेस्टोरेंट का शटर डाउन कर दिया। करीब 10.20 बजे असामाजिक तत्व अन्य साथियों के साथ हाथों में ईंटें, पत्थर, चैन आदि लेकर पहुंचे और प्रफुल्ल सहित वहां मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला बोल दिया। गुंडों ने करीब 15 मिनट तक वहां उत्पात मचाया।

हमले के दौरान प्रफुल्ल रेस्टोरेंट के चबूतरे पर बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद भी गुंडे उस पर पत्थर और चैन से हमला करते करते । हमले में प्रफुल्ल के भाई संजय और भांजे अनमोल को भी चोट आई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया। प्रफुल्ल, संजय अनमोल के सिर में टांके आए हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

गुंडों के हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 307, 294, 506, 147, 148 एवं 149 में केस दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *