
रतलाम,2नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का गरबा थीम पर आयोजित मिलन समारोह पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। ख़ूबसूरत पोशाको से सजे मैत्री परिवार के सदस्यों एवं बच्चो द्वारा गरबा रास के साथ मिलन समारोह का खूब आनंद लिया गया ।
मैत्री सॅस्थापक अमित कोठारी ने बताया लगभग 100 कपल्स एवं बच्चो के द्वारा इस आयोजन में भाग लिया गया।

समारोह की शुरुआत जैनत्व को साधते हुए स्वागत नृत्य के साथ की गई इसके बाद माँ की आराधना करते हुए गरबा धुनों पर संपूर्ण मैत्री परिवार के द्वारा गरबा रास किया गया। अतिथि एवं प्रतियोगिता निर्णायक टीम .डॉ अंतिमा जैन , डॉ शैफाली शाह और डॉ इशिता सेलोत का ग्रुप परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इस आयोजन के दौरान विशेष रूप से घोडा बघ्घी के द्वारा मैत्री परिवार के सदस्यों का वेलकम किया गया एवं सभी के द्वारा ढेरो सेल्फी पॉइंट एवं टैटू स्टाल का आनंद लिया गया।
इस आयोजन में मटकी सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमे सभी सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। लजीज व्यंजनों के साथ एवं पारिवारिक माहौल में गरबा रास का मैत्री परिवार ने खूब आनंद उठाया।

मैत्री परिवार द्वारा ढेरो इनाम सदस्यों को बाटे गए जिनमे बेस्ट परफॉरमेंस मेल में प्रथम शीतल सकलेचा , द्वितीय प्रमोद वोहरा रहे। बेस्ट परफॉरमेंस फीमेल में प्रथम दीपाली चोपड़ा , द्वितीय सोनल गंग और सांत्वना पुरुस्कार हर्षाली चोपड़ा को दिया गया। बेस्ट कपल में शिल्पा कुणाल मंडलेचा प्रथम एवं शीतल सुमित नांदेचा द्वितीय रहे। बेस्ट बॉय में विवान चोपड़ा प्रथम और तत्वम मेहता द्वितीय रहे। बेस्ट गर्ल इशी गाँधी को दिया गया। मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रथम सोनाली मनीष भंडारी ,द्वितीय राखी भावेश गादिया ,तृतीय मनीषा अंकित गंगवाल , सांत्वना पुरस्कार पायल मेहुल बम को दिया गया।

अमित कोठारी , मयंक कोठारी ,नीलेश कोठारी, वैभव मेहता ,तरुण डांगी , चन्दन सेलोत , नीलेश मांडलेचा , दीपक सेलोत , संजय रामसना , अरुण मूणत एवं संपूर्ण बोर्ड के द्वारा शानदार आयोजन के लिए परिवार को बधाईया प्रेषित की।
अंत में तरुण डांगी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



