रतलाम: जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी करने वाले को पकड़ा, 38 किलो डोडाचूरा बरामद

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम/जावरा,22नवम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने ताल रोड से डोडाचूरा तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57 हजार कीमत की 38 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब यहां जांच करने में जुटी है कि आरोपी यह डोडाचुरा कहां से लाया था और इसे कहां पर लेकर जा रहा था।


औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारी ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की ताल रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से डोडा चूरा तस्करी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी चेतराम पिता मोहनलाल उम्र 28 वर्ष निवासी मोकाखेड़ा जावरा की तलाशी ली तो उसके पास से 38 किलो डोडाचूरा मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डोडा चूरा जब तक कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जप्त किए गए डोडा चूरा की कीमत 57 हजार बताई जा रही है।

पुलिस इस मामले में अब यह जानकारी जुटा रही है कि आरोपी क्षेत्र राम विहार डोडाचूरा कहां से लाया था और इसे किस देने जा रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *