रतलाम: जानिए जिले की पांचो विधानसभा की मतगणना के लिए किस प्रकार की है तैयारियां, किस विधानसभा का आएगा सबसे पहला परिणाम

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|||

रतलाम,30नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए आगामी तीन दिसंबर को सुबह- सवेरे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविधालय के कक्षों मे होगी।


जिले कि सभी पांच विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 84 गणना टेबल लगेगी। पांचो सीटों के लिए 95 राउंड मे जाकर मतों की गिनती पुरी होगी। जिले का सबसे पहला परिणाम रतलाम ग्रामीण सीट का आएगा। यहाँ सबसे कम 18 चक्रों मे वोटो की गिनती पुरी होगी। और सबसे ज्यादा समय जिले की जावरा विधानसभा सीट की मतगणना में लगेगा। इस सीट की गिनती 20 चक्रों मे पुरी होगी।

रतलाम शहर, सैलाना और आलोट विधानसभा के मतों की गिनती 19 चक्रों में पुरी होगी। डाक मत पत्र के परिणाम सबसे पहले आएंगे। इसके लिए रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट के लिए एक टेबल लगेगी। जबकि रतलाम शहर सीट के डाक मतपत्र गिनने के लिए चार टेबल लगेगी। सैलाना और आलोट क्षेत्र के डाक मतपत्र की गणना के लिए दो-दो टेबल लगेगी। लेकिन जावरा सीट के डाक मतपत्र तीन टेबल लगाकर गिने जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक गणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक एक गणना सहायक और एक सूक्ष्म प्रेक्षक की नियुक्ति की है। जबकि डाक मतपत्र की गणना के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति अनिर्वाय की गई है। निर्वाचन आयोग के साथ प्रत्येक टेबल पर उम्मीदवार की और से नियुक्त गणन अभिकर्त्ता भी मौजूद रहेगा।

इसी के साथ आरओ टेबल पर उम्मीदवार या उसका अभिकर्ता मौजूद रहेगा।मतगणना के लिए प्रशिक्षण के साथ पारदर्शिता बरती जा रही है। सम्पूर्ण परिसर सीसीटीवी केमरों की निगरानी में भी रहेगा। यहां यह ज्ञातव्य है की इस बार निर्वाचन में जिले मे ओसत 85 प्रतिशत मतदान हुआ है।मतदान प्रतिशत के लिए जिले की सैलाना सीट प्रदेश मे पहले स्थान पर रही थी। यहाँ 90 प्रतिशत से ज्यादा मत गिरे थे।

जिले की रतलाम ग्रामीण और सैलाना सीट पर मतदान के प्रति जबर्दस्त उत्साह रहा था। स्थिति यह थी की मतदान के अंतिम समय शाम छह बजे के बाद भी 19 केंद्रों पर 1759 मतदाताओं ने देर तक रूककर वोट डाले थे।

रतलाम ग्रामीण सीट पर 86.25, रतलाम शहर सीट पर 73.55, सैलाना सीट पर 89.50, जावरा सीट पर 85.48 तथा आलोट सीट पर 83,62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।

वही विगत 2018 के निर्वाचन में जिले में 81.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमे जिले की रतलाम ग्रामीण सीट पर 83.77, रतलाम शहर सीट पर 71.78, सैलाना सीट पर 85.27, जावरा सीट पर 82.28 तथा आलोट सीट पर 80.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके पूर्व वर्ष 2013 में भी रतलाम ग्रामीण सीट पर 79.32 रतलाम शहर सीट पर 68.32 एवं सैलाना सीट पर 77.97, जावरा सीट पर 79.06 तथा आलोट सीट पर 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ था।

लगातार तीसरी बार के निर्वाचन में मतदान प्रतिशत मे वृद्धि हुई है। यह उल्लेखनीय है कीवर्ष 2013 में भाजपा ने जिलें की पांचों सीटों पर जीत हांसिल की थी।इसके बाद वर्ष 2018 में जिले की 3 सीट भाजपा ने और 2 सीट कांग्रेस ने जीती थी।

जिले की पांचों सीटों पर 40 प्रत्याशी थे। जिले की रतलाम शहर को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर निर्दलीय और जयस ने मुकाबलों को संघर्ष के मोड़ पर खड़ा कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *