रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का वार्षिक खेल उत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी हुई प्रस्तुति

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,5नवम्बर(खबरबाबा.काम)। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का वार्षिक खेल उत्सव बड़बड़ रोड स्थित खेल मैदान पर पद्मश्री महेश शर्मा व बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सरदार अमज्योत सिंह गिल व मनप्रीत कौर के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।

प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ने बताया कि अतिथियों प्रारंभ में ध्वज फहराया । इसके बाद छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई । इसके पश्चात खेल की मशाल को प्रज्वलित किया गया ।

अतिथियों का स्वागत श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता तथा स्पोर्ट्स कन्वीनर सुरेंद्र सिंह भामरा ,सदस्य धर्मेंद्र सिंह गुरु दत्ता ,प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, हेडमिस्ट्रेस सुनीता तोमर, पब्लिक स्कूल प्राचार्य मेघा वैष्णव, प्रधान अध्यापिका का सरला माहेश्वरी, खेल प्रशिक्षक फहीम अली , इंचार्ज मनीषा ठक्कर, हेड बॉय हिमांशु कटारिया, हेड गर्ल मानसी जाट आदि ने किया ।

स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ने दिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम वेलकम सोंग ,प्रेयर डांस, गतका , योगा भी प्रस्तुत किया । वहीं विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं संपन्न हुई । कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले छात्र खिलाड़ी अव्या जैन ,भक्ति पांडे ,आराध्या पुरोहित, आध्या उपाध्याय, लेखिका कनेरिया, हिंजल पाटीदार, चंचल कुमावत, दूर्वा निगवाल, सिया बामनिया, नमन तलोदिया, दिया बामनिया, अवनी शर्मा, लब्धि मारू ,खुशी चौहान, राधिका शर्मा, हरमन कौर, कृतिका पाटीदार, भव्य शर्मा, वैदिक राज सिंह देवड़ा ,आदित्य प्रताप सिंह देवड़ा, युवराज सिंह, अंजना तनिष्क पाटीदार, वंश व्यास, जय सिंह राठौड़ ,शौर्य सिंह राठौड़ सहित विभिन्न खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेलते समय एकजुट होकर खेलते हैं। उसमें धर्म जात-पात, अमीरी गरीबी का कोई भेदभाव नहीं होता है । अतिथि पद्मश्री महेश शर्मा ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन देखने के लिए माता-पिता उपस्थित है इससे बच्चों का हौसला बढ़ता है । अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सरदार अमज्योत सिंह गिल ने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। गुरु द्वारा दी गई शिक्षा की वजह से ही विद्यार्थी जीवन में आगे कुछ कर पाते हैं तथा अपना भविष्य सवार पाते हैं ।इस दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ओवर ऑल ट्रॉफी अग्नि हाउस को तथा बेस्ट मार्च पास्ट करने पर रोहिणी हाउस को सम्मानित किया गया ।

एथलेटिक्स स्पर्धा 100 मीटर दौड़ सब जूनियर बॉयज में विजेता दक्ष पाठक गर्ल्स में अवनीश शर्मा व सीनियर बालक वर्ग में दक्ष प्रताप सिंह तथा गर्ल्स में हिंजल पाटीदार विजेता रहे । अतिथि श्री शर्मा व श्री गिल का सम्मान शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर समिति ने किया । संचालन सीमा भाटी ने तथा आभार सुनीता तोमर ने माना ।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *