रतलाम: राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रदेश के 27 जिलों की टीम ले रही भाग

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,5नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल संगठन द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता (18 वर्ष) बालक एवं बालिका वर्ग आयोजित की जा रही है। जिसमें मध्य प्रदेश के 27 जिलों की 35 टीम में भाग ले रही है।

एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव सुरेंद्र सिंह धिमन, प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि 4 नवंबर से 8 नवंबर तक राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट खेल मैदान पर हो रही है। जिसमें देवास, जबलपुर ,इंदौर, उज्जैन, भोपाल ,मंदसौर, रतलाम,सागर,नीमच,झाबुआ जिले की टीमें भाग ले रही है। इनमें कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी अपना प्रदर्शन कर रहे है।

स्पर्धा का शुभारंभ शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी अजय बी ठाकुर,मेडिकल कालेज डीन जितेंद्र गुप्ता, इप्का अधिकारी दिनेश सियाल, डीसी ज्वेलर्स के विकास कटारिया, सौरभ छाजेड़ के आतिथ्य में हुआ‌।

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव सुरेंद्र सिंह धीमन उपाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, अब्दुल सलाम, अमित अय्यर, सबा खान, प्रकाश मिश्रा, गीता मर्दवाल, नीता इसरानी ,महेंद्र सिंह गौतम, उषा गुप्ता, विक्रम बाथव, राकेश शर्मा , राजे खान, सर्वेश माथुर आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी वही है जो सभी परिस्थितियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें‌। देश का नाम रोशन करें lस्पर्धा के प्रारंभ में आतिशबाजी की गई तथा गुब्बारे उड़ाए गए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ।

पहला मैच इंदौर कॉरपोरेशन तथा आरसीसी भोपाल टीम के मध्य खेला गया। जिसमें इंदौर कॉरपोरेशन की टीम 40-11 से विजेता रही । स्पर्धा के निर्णायक संजय गुर्जर, शुभम दवे, देवेंद्र सिंह, अमित गुर्जर, अनामिका जोशी, रोहित कुमार व अमित तिवारी थे । आभार सुशील अजमेरा ने माना ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *