
रतलाम,2 दिसंबर(खबरबाबा.काम)। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी प्री प्राइमरी का एनुअल स्पोर्ट डे बड़बड़ रोड स्थित स्कूल परिसर में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न आयोजन संपन्न हुए l

प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री व प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा विभिन्न खेल स्पर्धाएं संपन्न हुई । कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु तेग बहादुर एक शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ,सचिव अजीत छाबड़ा ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, सदस्य धर्मेंद्र गुरुदत्ता,गगनदीप सिंह डंग, गुरमीत सिंह गुरुदत्ता, गुरविंदर सिंह खालसा ,गोल्डी अजमानी का स्वागत विद्यालय के नन्हे नन्हे विद्यार्थी अपारदीप सिंह, अव्यक्त शर्मा ,काव्यांश भट्ट,अनंतराज सिंह,हनीत कौर, दर्षराजपुरोहित ,कनिष्क सिंह, ताशी सोनी, आन्य देवड़ा, सुहानी बैरागी, वशिष्ठ परिहार, मौली भंडारी ,आदि ने किया।

इस दौरान बच्चों ने वेलकम सॉन्ग, प्रेयर डांस, एरोबिक्स पीटी, दंगल डांस, पम पम ड्रिल डांस प्रस्तुत किये । विभिन्न खेल स्पर्धा में विजेता रहे काशवी गुप्ता, भव्य जैन ,नवमी प्रेमी ,नयन पाटीदार, अंतरजीत सिंह डंग ,शिविका राठौर, प्रबल गादिया ,स्वस्ति पाटीदार, अव्य सुराणा, लावण्या मैडा, टिकेश राठौर, यक्षित कच्छावा ,मन्वंत सिंह चौहान, अश्विका सिंह, कोसमी शर्मा, यशस्वी डामोर, जय श्री यादव, दिव्या डोडिया ,नक्षत्र चौहान सहित विभिन्न विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्री प्राइमरी इंचार्ज गायत्री वोहरा व नीता वच्छानि मौजूद थे । संचालन अभिज्ञान सिंह ने किया। आभार प्रधानाध्यापिका सुनीता तोमर ने माना ।



