रतलाम : पुलिस को बड़ी सफलता।नीमच-राजस्थान की अंतर्राज्यीय गैंग को हथियार सहित डकैती की योजना बनाते पकड़ा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,26दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले की बिलपांक पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए एक अंतर्राज्यीय गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलपांक पुलिस को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि महु निमच हाईवे रोड पर धराड के पहले एक खण्डहर मकान के पास सात-आठ बदमाश बैठे हुए है , जो हथियारो से लेस है और सभी पेट्रोल पम्प को लुटने की योजना बना रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी ग्रामीण अभिलाष भलावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक मुनेन्द्र गौतम द्वारा टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम अलग- अलग पार्टियो में रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान की तस्दीक में पहुंची। जहां पुलिस टीम द्वारा एक साथ दबिश बाछड़ा गैंग को लोहे की धारदार तलवार, टामी, धारदार चाकू, धारदार ब्लेड, लोहे की राड, लाठी, मिर्च पावडर, लोहे की चेन, हथोडा व लाठी के साथ पकड़ा।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में बदमाशो ने अपने नाम क्रमशः बंधन कुमार ‍पिता रतनलाल कंजर उम्र 20 साल निवासी ग्राम थाना कपासन जिला चित्तोडगढ राजस्थान, कमलेश ‍पिता उदयलाल बांछडा उम्र 28 साल निवासी वानसेन थाना भदेसर ‍जिला चित्तोडगढ राजस्थान, रवि ‍पिता किशनलाल 30 साल निवासी पिपलिया रूण्डी थाना मनासा ‍जिला नीमच, रविन्द्र पिता रमेश उम्र 24 साल निवासी चडोली थाना मनासा ‍जिला नीमच, असलाल पिता मांगीलाल 25 साल निवासी पिपलिया रूण्डी थाना मनासा ‍जिला नीमच, अंकुश ‍पिता जगदीश 23 साल निवासी पिपलिया रूण्डी थाना मनासा ‍जिला नीमच, राहुल पिता मदनलाल 19 साल निवासी पिपलिया रूण्डी थाना मनासा ‍जिला नीमच व रवि ‍ पिता रोडमल 24 साल निवासी चडोली थाना मनासा ‍जिला नीमच बताए। कई आरोपियों के पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी बिलपांक मुनेन्द्र गौतम, उनि जगदीश सिंह तोमर, उनि मुकेश सस्तिया, उनि अमित शर्मा सायबर सेल प्रभारी, प्र.आर. रमेशचन्द्र डाबी, प्र.आर. देवीदान सिंह, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आरक्षक गजेन्द्र सिंह झाला, आरक्षक हेमन्त यादव, आरक्षक माखनसिंह ,आरक्षक दुर्गालाल गुजराती, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक खिलाड़ी चौधरी, आरक्षक योगेश बालके ,सायबर सेल आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *