जावरा में डॉ राजेंद्र पांडे की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा का विजय जुलूस 4 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे श्री दुर्गामाता मंदिर चौपाटी जावरा से

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

जावरा,3दिसम्बर(खबरबाबा .काम)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजयश्री प्राप्त की।जावरा विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है।भाजपा का विजय जुलूस 4 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे श्री दुर्गामाता मंदिर चौपाटी जावरा से प्रारंभ होगा।

भाजपा विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,मुकेश बग्गड़,अमित पाठक,राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की शानदार विजय पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचित विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।पदाधिकारीयो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री चौहान की लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है,जिसके फलस्वरूप भाजपा ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विजय प्राप्त की ।

डॉ पांडेय क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए हजारों करोड़ो रु की लागत से विकास कार्यो की सौगात दिलाई।क्षेत्र की जनता ने भी विकास कार्यो व लोक कल्याणकारी योजनाओ के प्रतिफल में भारी मतदान भाजपा के पक्ष में किया।

जावरा विधानसभा क्षेत्र का चौथी बार प्रतिनिधित्व करने पर 4 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे चौपाटी जावरा से विजय जुलूस निकाला जाएगा ।इस जुलूस को सफल बनाने की अपील की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *