मोहन मंत्रिमंडल का गठन: 18 विधायक कैबिनेट मंत्री बने, 10 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, इनमें से छह को स्वतंत्र प्रभार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

भोपाल,25दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश में बीजेपी को मिली बंपर जीत के 22 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मोहन यादव सरकार के 28 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली।इनमें 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री बने हैं. इन मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, कैलाश सारंग, तुलसी सिलावट समेत कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

राज भवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे।

इन विधायकों ने ली शपथ

कैबिनेट मंत्री

1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17-चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री-

25–राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *