
रतलाम,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल व जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें समाज रत्न स्वर्गीय श्री महेंद्र जी गादिया की प्रथम पुण्य तिथि पर सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

इसके तहत रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर 17 दिसंबर 2023 रविवार को जिला चिकित्सालय पर प्रातः 9:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व मस्तिष्क रोग ,मोटापा ,नसों की बीमारी,पथरी, किडनी, पेट रोग एसिडिटी संबंधी अन्य कई बीमारी के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 दिसंबर को गुजराती स्कूल न्यू रोड पर प्रातः 8:30 से किया जा रहा है। जिसमें बड़ौदा इंदौर के डाक्टर परीक्षण करेगें एवं मोतियाबिंद परीक्षण कर आपरेशन के लिए चयनित मरीजों का भी आपरेशन करवाएंगे।
इस शिविर की रूपरेखा हेतु सभी सामाजिक संस्थाएं सेवा भारतीय आईएमए ,लायंस क्लब ,रोटरी क्लब, जैन सोशल ग्रुप जैन, जैन श्री संघ, ब्राह्मण समाज, पोरवाल समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, के प्रतिनिधि ने पहुंचकर इस दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने पर जोर देते हुए इस पुनीत सेवा कार्य में दोनों संस्थाओं को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर की जानकारी अध्यक्ष हीरालाल डांगी ने रखी।स्वास्थ्य शिविर की जानकारी जेएसजी के अध्यक्ष वेभव राका व शिविर संयोजक विनीत पिपाड़ा द्वारा रखी गई । सभी संस्था के अध्यक्ष आई एम ए से डॉक्टर योगेंद्र चाहर, राजेंद्र राजपुरोहित, मोहित कसेरा, हितेश सुराणा, विनोद बाफना, अखिलेश गुप्ता,प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड़, रितेश मांडोत, विकास चोपड़ा, अशोक डांगी, अभिषेक राका, सौरभ मूणत,सरजन राजपुरोहित, कांता छंगानी, सरोज ओझा, प्रदीप श्रीमाल, रोहित रूनवाल, पारस मूणत, राजेश जैन, राहुल छाजेड़, आदि ने अपने अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र ललवानी ने किया व आभार सौरभ नाहर ने माना।
शिविर की जानकारी देते हुए वैभव राका ने कहा कि शिविर में कोई भी रोगी अगर लाभ लेना चाहता है तो उनके लिए निम्न रजिस्ट्रेशन स्थल रखे गए हैं जिस पर वह रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जिसमें समता ग्रुप पैलेस रोड, हरकावत मेडिकल स्टोर, डालूमोती बाजार, शाह मेडिकल स्टोर, काटजू नगर, शिखर मेडिकल स्टोर, बाजना बस स्टैंड, बाबा मेडिकोज, राम मंदिर के सामने, फाइन जेरॉक्स कोर्ट के सामने, सहेज कार डेकोर, महू रोड़, राजदीप स्टोन करमदी रोड, डोशी केमिस्ट बाल चिकित्सालय के सामने, मेहता डेंटल क्लिनिक जावरा, समरथमल पावेचा किराना वाले नामली, आशीर्वाद ज्वेलर्स सैलाना आदि जगहों पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।


