
भोपाल,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के उज्जैन दक्षिण विधानसभा से लगातार तीसरी बार के विधायक मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया है।विधायक दल की बैठक में मोहन के नाम का एलान हुआ है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं, वे साल 2013 में पहली बार एमएलए बने थे।
यह चौंकाने वाला नाम है। इसकी संभावना भी किसी को नहीं थी। मोहन यादव ने दो जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) के तौर पर शपथ ली थी।
मोहन यादव ने उज्जैन माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण केप्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीते हैं।
जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला हों सकते हैं नए उपमुख्यमंत्री। नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष।
शिवराजसिंह चौहान ने रखा प्रस्ताव
जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री
राजेंद्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर


