MPPSC 2019 Exam Result: एमपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 7 लड़कियां, सतना की प्रिया पाठक रही टॉपर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

भोपाल,27दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवारों को चार सालों से था। फाइनली देर रात को एमपीपीएससी ने केवल 87 प्रतिशत पदों का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कुल 484 पदों के लिए चयन सूची जारी होनी थी, लेकिन इनमें से 12 पदों (दिव्यांग व अन्य कोटे) के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले, इसलिए 472 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है। बाकी पदों के लिए कोर्ट के फैसले के बाद सूची जारी होगी। अब 2019 के इन अभ्यर्थियों के साथ ही 2020 के अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

आयोग द्वारा जारी डिप्टी कलेक्टर श्रेणी की सूची में पहले नंबर पर प्रिया पाठक, दूसरे पर शिवांगी बघेल और तीसरे नंबर पर पूजा सोनी हैं। इनके अलावा राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष मह्मदेव सिंह ठाकुर के नाम मेरिट लिस्ट में हैं। डीएसपी पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची में पहला नाम रुचि जैन, दूसरा ललित बैरागी और तीसरे नंबर पर हर्ष राठौर का है।

एमपीपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट में कुल 24 डिप्टी कलेक्टर, 19 DSP, 17 डिस्ट्रिक्ट कोषालय ऑफिसर सहित डिस्ट्रिक्ट एक्साइज ऑफिसर, कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर, जैसे पदों की मेरिट लिस्ट शामिल हैं। 13 प्रतिशत रिजल्ट को MPPSC द्वारा अभी होल्ड पर रखा गया है। होल्ड किए गए 13 प्रतिशत रिजल्ट ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण पर कोर्ट के फैसले के बाद जारी किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *